Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधCM धामी की अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ी घोषणा:सभी मदरसों में चलेगा...

CM धामी की अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ी घोषणा:सभी मदरसों में चलेगा उत्तराखंड बोर्ड का सिलेबस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस’ के अवसर पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र नींबूवाला देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और निर्णयों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून लागू किया गया है। इसके तहत सभी अल्पसंख्यक स्कूलों और मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ उत्तराखंड बोर्ड का निर्धारित पाठ्यक्रम भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा

‘मौलाना आजाद एजुकेशन ऋण योजना’ के तहत गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना’ के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को विशेष आर्थिक मदद दी जा रही है।

आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार के बारे में बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुरूप आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना भी की गई है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 4 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री हुनर योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मौलाना आज़ाद एजुकेशन ऋण योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पिछले 4 वर्षों में 169 लाभार्थियों को 4 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है।
UCC सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम
सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम महिलाओं ने भी UCC लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
सीएम ने कहा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और दबाव या प्रलोभन से होने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए राज्य में सख्त कानून लागू किया गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, पद्मश्री डॉ. आरके जैन, हेमकुंड साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड शादाब शम्स आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments