उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ही दिन में भालू-तेंदुए के अलग अलग हमलों में तीन लोग घायल हुए हैं। चौखुटिया क्षेत्र के जमनिया में भालू ने दो महिलाओं के चेहरे को बुरी तरह नोच दिया। जबकि भटकोट गांव में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन घर से बाहर आए बुजुर्ग पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तीनों ही घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है
और तीनों को बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार जमनिया में भालू ने तब हमला किया जब एक ही गांव की दोनों महिलाएं अलग अलग जगहों पर घास के लिए जंगल गई हुईं थी। हालांकि महिलाओं की चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह भालू को भगाया जिससे दोनों की जान बच गई। वहीं, भटकोट में तेंदुए ने घर से बाहर आए व्यक्ति को गर्दन से पकड़ करीब 10-15 मीटर तक घसीटता, उनके सिर पर 35 टांके आए हैं।



